इंदौर: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित पूर्व प्रेमिका डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद फिर से उग्र हो गया है। स्विट्जरलैंड में रह रही डॉ. रोहिणी ने आरोप लगाया है कि सांसद उनके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
X पर रोहिणी ने दी धमकी

डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट साझा करते हुए चंद्रशेखर को खुला चुनौती दिया। उन्होंने लिखा कि उनके माता-पिता उनके लिए भगवान समान हैं और उन्हें कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया गया, तो वह भारत आकर पूरी ताकत दिखाएंगी। रोहिणी ने कहा, “लड़ाई मुझसे है तो मुझसे लड़ो, लेकिन मेरे परिवार को बीच में मत लाओ। अमित शाह भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह पहले चंद्रशेखर की दुश्मन नहीं थीं, लेकिन अब जानी दुश्मन बन गई हैं और पूरी तरह से निपटेंगी। उन्होंने भारत वापस आने का संकेत देते हुए सांसद को इंतजार करने की चेतावनी दी।
यौन उत्पीड़न के लगाए आरोप
डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के सामान्य परिवार से हैं। वे बीमा अस्पताल में काम करने वाली एक सफाईकर्मी की बेटी हैं और अपनी मेहनत से स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त की। वहाँ पढ़ाई के दौरान उनका चंद्रशेखर से कथित तौर पर तीन साल का संबंध रहा। बाद में रोहिणी ने सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। वर्तमान में वह स्विट्जरलैंड में नौकरी करने के साथ एनजीओ भी चला रही हैं।
डॉ रोहिणी और सांसद का विवाद
यह विवाद नया नहीं है। लगभग दो महीने पहले ही डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी और चार घंटे में तीन पोस्ट किए थे। उनमें से एक में उन्होंने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि उनका जीवन बर्बाद किया गया और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए अपनी लाश भारत न लाने की चेतावनी भी दी थी।
