—Advertisement—

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया चौका देने वाला बयान, बोले : कुशल विदेशी कामगारों की जरूरत

Author Picture
Published On: 22 November 2025
Untitled design 2025 11 21T231554.148

—Advertisement—

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यु तो बहार देशो से आने वाले नागरिको पर सख्त रुख के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बुधवार को उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे हर कोई हैरान हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी कुशल लोगों का अमेरिका में आना जरूरी है।
ट्रंप ने माना कि उनके अपने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (मागा) समर्थक इस बात पर उनसे नाराज हैं। ट्रंप न्यूयॉर्क में अमेरिका-सऊदी अरब निवेश मंच में बोल रहे थे। कार्यक्रम में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी मौजूद थे।

ट्रंप बोले ऐसे प्रवासियों की जरुरत जो…….

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ऐसे प्रवासियों की जरूरत है, जो हाई-टेक फैक्ट्रियों में अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षण दे सकें। यह बात उनके राजनीतिक विचारों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अपने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के समर्थकों से प्यार करता हूं।
लेकिन यह भी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ही है। उन्होंने कहा कि विदेशी कुशल लोग अमेरिकियों को कंप्यूटर चिप बनाना सिखाएंगे। कुछ ही समय बाद अमेरिकी लोग खुद यह काम करने लगेंगे। उसके बाद विदेशी लोग अपने देश वापस जा सकते हैं।

31 07 2025 trump 23999920

ट्रम्प बोले आपको टैलेंट को लाना ही पड़ेगा :

इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। लेकिन पिछले हफ्ते ट्रंप की फॉक्स न्यूज की एंकर लॉरा इनग्राहम से इसी मुद्दे पर बहस हो गई थी। लॉरा ने इंटरव्यू में कहा था कि देश को हजारों-लाखों विदेशी कामगारों से नहीं भरा जा सकता, जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया था,आपको टैलेंट को लाना ही पड़ेगा। जब लॉरा ने कहा कि हमारे पास यहां काफी प्रतिभाशाली लोग हैं, तो ट्रंप ने कहा- नहीं, आपके पास नहीं हैं। लोगों को सीखना पड़ेगा।

इस बात पर मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जो अक्सर एच-1बी वीजा बढ़ाने जैसे कदमों के खिलाफ रहते हैं। फिर भी ट्रंप ने बुधवार को यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आलोचक बहुत समझदार और देशभक्त हैं। लेकिन वे यह बात नहीं समझते कि हमारे लोगों को प्रशिक्षण चाहिए।

ट्रम्प बोले मिसाइल जैसे कामो के लिए कोई योग्य व्यक्ति ही चाहिए :

ट्रंप ने कहा कि कंप्यूटर, मोबाइल और मिसाइल जैसे ‘बहुत जटिल’ कारखानों में आप बेरोजगारों की लाइन से किसी को पकड़कर काम पर नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां जब अमेरिका में ऐसे कारखाने लगाती हैं तो उन्हें अपने साथ हजारों कुशल लोग लाने पड़ते हैं। ट्रंप ने कहा, मैं ऐसे लोगों का स्वागत करूंगा।

2817a310 f9d6 11ef 9e61 71ee71f26eb1.jpg

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सितंबर में जॉर्जिया के हुंडई इलेक्ट्रिक कार प्लांट पर छापे में सैकड़ों दक्षिण कोरियाई लोग पकड़े गए थे और उन्हें बाहर जाना पड़ा था। कुछ अब वापस आकर वही काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया गया था। लेकिन मैंने कहा- रुकिये, बेवकूफी मत कीजिए।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp