—Advertisement—

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने वनतारा का किया दौरा , अनंत अंबानी संग करी पूजा – पाठ

Author Picture
Published On: 21 November 2025
Vantara Ambani

—Advertisement—

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुजरात के जामनगर जिले में स्थित वनतारा का दौरा किया। वनतारा देश और दुनिया के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित संरक्षण केंद्रों में से एक माना जाता है, जहां घायल और लुप्तप्राय पशु-पक्षियों का संरक्षण किया जाता है। बता दे की ट्रंप जूनियर अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने वनतारा में प्राकृतिक वातावरण का पूरा आनंद लिया।

अनंत अंबानी के साथ दौरा और पूजा-अर्चना

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी के साथ वनतारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डांडिया का आनंद लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की। जानकारी के अनुसार, ट्रंप जूनियर गुरुवार रात जामनगर एयरपोर्ट से वनतारा के लिए रवाना हुए थे, जहां उनका VIP काफिला कड़ी सुरक्षा के साथ वनतारा पहुँचा। इससे पहले, ट्रंप जूनियर ने आगरा में ताजमहल का भी दौरा किया था।

वनतारा: दुनिया भर में है प्रसिद्ध

vantara zoo anant ambani

वनतारा का नाम दुनियाभर में संरक्षण और पुनर्वास के उच्च मानकों के लिए जाना जाता है। CITES (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) ने हाल ही में वनतारा और राधा कृष्ण टेंपल एलीफेंट वेलफेयर ट्रस्ट की तारीफ की। रिपोर्ट में एशियाई शेरों के सफल प्रजनन कार्यक्रम और अत्याधुनिक पशु देखभाल सुविधाओं की प्रशंसा की गई। CITES ने विशेष रूप से बाड़ों, पशु चिकित्सा देखभाल और संरक्षण कार्यक्रमों के लिए वनतारा को वैश्विक मानकों पर रखा।

वनतारा की स्थापना और विशेषताएं

वनतारा की स्थापना 2024 में अनंत अंबानी द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। यह 3,000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और 2,000 से अधिक प्रजातियों तथा 1.5 लाख से अधिक लुप्तप्राय और बचाए गए जानवरों का घर है। वनतारा का डिज़ाइन प्राकृतिक आवासों के अनुरूप किया गया है और यह सर्कस, कैद, अवैध व्यापार या दुर्घटनाओं से जानवरों को सुरक्षित रखता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp