कोटा में 21 से 30 नवंबर तक अकलंक स्कूल, रामपुरा में पद्म पुराण आधारित जैन राम कथा का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। ध्यान दिवाकर धर्म चक्रवर्ती 108 श्री जय कीर्ति जी गुरुदेव कथा का वाचन करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर ध्वजारोहण बज परिवार, कलश स्थापना बाकलीवाल परिवार तथा जिनवाणी पालकी प्रतिष्ठा का सौभाग्य चेतन शिला जैन (रामगढ़) को प्राप्त होगा।
महाराष्ट्र से आए संगीतज्ञ कथा को और अधिक दिव्य बनाएंगे। प्रतिदिन चार धार्मिक पत्रों का चयन होगा, जिसके लिए श्रद्धालु पीयूष बज से संपर्क कर सकते हैं।
दिव्यता से ओत-प्रोत आयोजन का उद्देश्य और अनुभव :

अकलंक एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज और सचिव अनिमेष जैन का कहना है कि यह आयोजन कोटा की आध्यात्मिक विरासत में नया अध्याय जोड़ेगा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” ने बताया कि जयपुर में हुए जैन राम कथा आयोजन की तरह कोटा में भी श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी। जो एक बार कथा में आएगा, वह प्रतिदिन लौटे बिना नहीं रह पाएगा। यह आयोजन जीवन में नव चेतना, शांति और धर्मभाव जगाने का अद्वितीय अवसर है।
समाज की गरिमामयी उपस्थिति और श्रद्धालुओं से आमंत्रण :
दिगंबर जैन समाज के अनेक विशिष्ट सदस्य जैसे प्रकाश बज, पदम बड़ला, जितेंद्र हरसोरा, जे.के. जैन, विनोद जैन टोरड़ी, विमल जैन, मनोज जायसवाल, लोकेश जैन, राजमल पाटोदी, राकेश जैन चपलमन सहित कई श्रावक इस आयोजन को अपनी उपस्थिति से विशेष बनाएंगे। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि इस पावन जैन राम कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और जीवन में नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करें।
