—Advertisement—

, , , ,

वर्मा ट्रैवल्स की बस से छेड़छाड़ की घटना आई सामने , नेशनल शूटर ने कंडक्टर और ड्राइवर को पीटा

Author Picture
Published On: 20 November 2025
Untitled design 2025 11 20T001811.644

—Advertisement—

इंदौर से पुणे जा रही वर्मा ट्रैवल्स की बस में रविवार रात एक 30 वर्षीय नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, बस में चढ़ते समय कंडक्टर ने महिला खिलाड़ी के साथ ‘बैड टच’ किया। शूटर ने कंडक्टर और मौके पर आए ड्राइवर, दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

जानिए क्या है मामला

घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई। महिला खिलाड़ी इंदौर में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद बस से पुणे लौट रही थीं। जैसे ही वह बस में चढ़ीं, कंडक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। जिस पर महिला ने विरोध करते हुए कंडक्टर की पिटाई कर दी। जब ड्राइवर बीच-बचाव करने के लिए आया, तो शूटर ने उसकी भी धुनाई कर दी।

gallery 15729108985 ed23806ebc z

स्टाफ नशे में, यात्रियों को परेशानी

घटना के बाद बस में मौजूद अन्य यात्री नीचे उतर गए और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को मिली शिकायत में कहा गया कि दोनों कर्मचारी नशे में थे। हंगामे और कर्मचारियों के फरार होने के कारण बस देर रात तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

बस सुबह 4 बजे रवाना, FIR दर्ज की जाएगी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला खिलाड़ी ने टीआई नीरज बिरथरे को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। ट्रैवल्स संचालकों से बातचीत और पुलिस हस्तक्षेप के बाद, सोमवार सुबह करीब 4 बजे बस के लिए नया ड्राइवर भेजा गया और बस पुणे के लिए रवाना हुई। घटना की पुष्टि एसआई शिल्पा पाटीदार ने की और बताया कि पीड़िता के पुणे निवासी होने के कारण FIR दर्ज करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश बेअसर, दूसरी घटना

हाल के दिनों में निजी बसों में यह दूसरी बड़ी छेड़छाड़ की घटना है। 6 नवंबर को हंस ट्रैवल्स की बस में भी एक युवती से छेड़छाड़ हुई थी। इन घटनाओं के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने बस संचालकों को महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टाफ की नियमित जांच करने के सख्त निर्देश दिए थे, जो इस मामले में बेअसर साबित हुए। इतने सख्त निर्देश दिए जाने के बाद भी नियमो की धज्जिया उड़ा दी गयी। ये सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि ये महिला सुरक्षा पर कई सवाल कड़े करता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp