अवतरण दिवस एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव
परम पूज्य धर्म चक्रवर्ती, ध्यान दिवाकर मुनि प्रवर 108 श्री जय कीर्ति जी गुरुदेव का कोटा (तलवंडी) में भव्य आयोजन
कोटा।
तलवंडी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य मुनि प्रवर 108 श्री जय कीर्ति जी गुरुदेव का अवतरण दिवस एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह भक्तिभाव और भव्यता के साथ मनाया गया। कोटा–तलवंडी जैन समाज ने बड़ी श्रद्धा, उत्साह और भावपूर्ण सहभागिता के साथ इस पावन अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” ने बताया कि गुरुदेव का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, साधना और करुणा का अद्भुत प्रतीक है। प्रभु महावीर के बताए मार्ग पर चलकर वे निरंतर आठ कर्मों का नाश कर सिद्धत्व के पथ का प्रकाश प्रसार कर रहे हैं। गुरुदेव की साधना और आशीर्वाद से असंख्य जीवों का कल्याण हुआ है। दया, करुणा और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति गुरुदेव हर दुखी के संकटमोचक रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रातः बेला में
-
दीप प्रज्वलन
-
पाद प्रक्षालन
-
जिनवाणी भेंट
के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पुण्यार्जक के रूप में श्रेष्ठी प्रकाश जी सामरिया, डॉ. अखिलेश जी ठोरा, महावीर जी, विमल जी, ललित जी लुहाड़िया परिवार उपस्थित रहे।
इसके बाद गुरुदेव की संगीतमय पूजा हुई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य एवं भक्ति के साथ सहभागिता निभाई।
विनयाजलि और पिच्छिका परिवर्तन
“अवतरण दिवस” के पावन अवसर पर विनयाजलि प्रस्तुत की गई। इस दौरान—
-
समाज अध्यक्ष प्रकाश जी बज,
-
कार्याध्यक्ष श्री जे.के. जैन,
-
श्रेष्ठी भागचंद जी लुहाड़िया,
-
मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक जी पहाड़िया
ने अपने मंगल विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात समाजजनों द्वारा गुरुदेव को नवीन पिच्छीका समर्पित की गई।
पुरानी पिच्छी को प्राप्त करने का सौभाग्य समाज के युवा नवीन जी नेमी लुहाड़िया को मिला।
इसी प्रकार माताजी एवं ब्रह्मचारिणी जी की पिच्छी मुंबई निवासी श्रीमान अनिलजी–ललिताजी को प्राप्त हुई।
माताजी एवं ब्रह्मचारिणी जी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य—
ओ.पी. गुप्ता, महावीर कुमार, ललित कुमार, कमल, नमी विजय लुहाड़िया (खजूरी वाले, कोटा) परिवार को प्राप्त हुआ।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर—
अशोक पहाड़िया,
श्रीमति मंजू जैन पहाड़िया,
महामंत्री प्रकाश सामरिया,
महावीर जैन लुहाड़िया,
विमल जैन लुहाड़िया,
राजेंद्र जैन श्रीमाल
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन राज लुहाड़िया द्वारा किया गया।
प्रस्तुति:
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि”
पत्रकार, कोटा




