बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने भारी जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया । 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 202 सीटें मिलीं, वहीं आरजेडी और उसके सहयोगी केवल 35 सीटों तक सिमट गए।
चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर एक खास चर्चा शुरू हुई , तीन ऐसे नेताओं की भविष्यवाणी जो किसी एग्ज़िट पोल से भी ज्यादा सटीक साबित हुई।
आएये बात करते है तीन ऐसे नेताओ की जिन्होंने पहले ही बता दिया था बिहार का भविष्य :
1. नीतीश कुमार

सबसे पहले बात करते है बिहार के अनुभवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की थी, बल्कि आरजेडी की सीटों को लेकर भी सही अनुमान लगाया। उन्होंने विधानसभा में आरजेडी के विधायकों के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका प्रभाव भविष्य में कम होगा। नीतीश के अनुसार, “जितना आप मुर्दा करेंगे, उतना ही आप खुद कमजोर होंगे। अगली बार आप बहुत कम संख्या में विधानसभा में रहेंगे।” उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई।
2 . RJD नेता मदन सहनी

RJD नेता मदन सहनी का राबड़ी आवास के बाहर जो विवाद हुआ , जो चुनाव से पहले काफी वायरल भी हुआ था। बता दे की टिकट बंटवारे से नाराज़ होकर उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव पर दो करोड़ की वसूली तक का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि तेजस्वी यादव केवल 25 सीटों पर ही सिमट जाएंगे। चुनाव नतीजों में सहनी की यह भविष्यवाणी भी बिल्कुल सच साबित हुई और आरजेडी महज 25 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।
3. अनंत सिंह

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से जेडीयू के नविन विधायक अनंत सिंह ने चुनाव नतीजों से पहले ही जीत का जश्न शुरू कर दिया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। उनके दावे के अनुसार, एनडीए को रिकॉर्ड 202 सीटें मिलीं।
ये थे वो तीन नेता जिन्होंने पहले ही बिहार के भविष्य की भविष्यवाणियाँ की थी । जब एग्ज़िट पोल अक्सर मतों का अनुमान लगाने में चूक जाते हैं, ये नेताओं की गहरी समझ और जनता की मनोस्थिति पर नजर, उन्हें सटीक भविष्यवाणी करने में मदद करती है।
