फैशन कैपिटल कही जाने वाली सिटी न्यूयॉर्क में भारत के सबसे अमीर परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने एक इवेंट होस्ट किया। उनका फैशन स्टाइल हमेशा से सबसे अलग होता है। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक फैशन स्टेटमेंट बन गया। बिजनेसवुमन होने के बावजूद ईशा का फैशन सेंस और उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं माना जाता।
10 नवंबर को न्यूयॉर्क के वेस्ट चेल्सी स्थित द क्रेन क्लब में आयोजित Vogue Fashion Fund Dinner में ईशा अंबानी ने Vogue की एडिटर-इन-चीफ एना विंटूर, डिजाइनर जैक पोसेन और क्लोए मैल के साथ इवेंट को को-होस्ट किया। इस खास शाम में ईशा का मॉडर्न, सिंपल और एलीगेंट लुक लगातार चर्चा में बना रहा।
Deep Purple ऑउटफिट बना चर्चा का विषय
इस इवेंट के लिए ईशा ने Spring/Summer 2025 Couture से विडेरहोफ्ट का कस्टम प्लम जूली कोर्सेट, स्कर्ट और क्रॉप्ड जैकेट का कॉम्बिनेशन चुना। डीप पर्पल वाइन शेड में बना यह फिगर-हगिंग आउटफिट उन पर बेहतरीन लग रहा था।
ईशा का कोर्सेट टॉप इनवर्टेड नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड बॉन्डिंग की वजह से उनकी कमर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा था। इसके साथ उन्होंने क्रॉप्ड ब्लेज़र पहना था, जिसमें पेडेड शोल्डर्स, चमकदार स्टोन बटन और नोट्स लैपल कॉलर जैसे डिटेल्स थे।
लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने लो-वेस्ट, बैक-स्लिट और एंकल-लेंथ हेम वाली पेंसिल स्कर्ट पहनी। स्कर्ट के साथ बकल बेल्ट ने उनके पूरे लुक को एक फिनिश्ड, हाई-फैशन अपील दी।
इस बार ईशा ने हेवी जूलरी की बजाय मिनिमलिस्ट स्टाइल अपनाया। उन्होंने बालों को सेंटर-पार्टेड स्लीक स्टाइल में खुला छोड़ा। उनका मेकअप भी बेहतरीन नैचुरल टोन में था—फेदर्ड ब्रोज़, सॉफ्ट पिंक आईशैडो, ग्लॉसी पिंक लिप्स और हल्का हाईलाइटर।
अपने डीप पर्पल फैशन स्टेटमेंट को पूरा करने के लिए ईशा ने पैरों में क्लासिक ब्लैक पॉइंटेड-टो हील्स कैरी की, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थीं।
