कनाडा के ओंटारियो प्रांत ने अचानक Skilled Trades Stream को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद इस प्रोग्राम के तहत जमा की गई सभी एप्लीकेशन्स वापस की जा रही हैं। इन आवेदनपत्रों की प्रक्रिया पिछले डेढ़ से दो साल से लंबित थी। सरकार ने कहा है कि फाइलें और फीस दोनों वापस कर दी जाएंगी।
भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर :
ओंटारियो के Skilled Trades सेक्टर में भारतीय वर्कर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। हज़ारों लोग इसी स्ट्रीम के जरिए PR पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब इस प्रोग्राम के बंद होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
क्यों लिया गया यह कदम :
ओंटारियो सरकार ने बताया कि इस स्ट्रीम में गलत जानकारी और धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही थीं । वर्तमान व्यवस्था में इसका दुरुपयोग हो रहा था, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया। इस स्ट्रीम में अब कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारत पर असर :
कनाडा में ट्रेड वर्कर्स के रूप में भारतीय सबसे बड़ी कम्युनिटी हैं। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, वेल्डर, कंस्ट्रक्शन वर्कर और ऑटोमोटिव तकनीशियन जैसे सेक्टर्स में हज़ारों भारतीय काम कर रहे हैं। Skilled Trades Stream को PR पाने का सबसे आसान रास्ता माना जाता था। अब इस प्रोग्राम के बंद होने से हज़ारों भारतीयों की PR की उम्मीदों पर विराम लग गया है।
