आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा
मेष राशि
आज आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्च और आय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संतान से जुड़ी उलझनों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बोलते समय सावधान रहें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है।
वृषभ राशि
राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। अनावश्यक थकान महसूस होगी, लेकिन काम समय पर पूरे करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें। किसी के बहकावे में निवेश न करें। खान-पान की लापरवाही किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी राहत मिलेगी। किसी परिजन की मदद के लिए धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम बनेगा। घूमने जाएं तो कीमती सामान की सुरक्षा रखें।
कर्क राशि
दिन सुखद परिणाम देगा। धन मामलों में सतर्क रहें। किसी बात पर पिता नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। बिजनेस में बदलाव करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा। समय बर्बाद करने से बचें। विदेश में पढ़ाई की सोच रहे छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। रुका धन पाने की कोशिश में पीछे न हटें। किसी और के मामले में न बोलें, बात बिगड़ सकती है।
कन्या राशि
दिन बढ़िया रहेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे, पर हिम्मत बनी रहेगी। ऊर्जा बढ़ी हुई महसूस होगी। भाग्य साथ देगा। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी।
तुला राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है। अपने व्यवहार में बदलाव की सोचेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। संतान के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। किसी से महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य से ठीक रहेगा। काम में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से मन परेशान रहेगा। धन और समय का सही उपयोग करें। प्रॉपर्टी डील पर जल्द फैसला लें, नहीं तो मौका हाथ से निकल सकता है।
धनु राशि
वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के करियर में लाभ होगा। आसपास के लोगों को पहचान कर चलें। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। पिता आपके कार्यों से खुश रहेंगे। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी नया कोर्स शुरू करना चाहेंगे। किसी की बातों पर तुरंत भरोसा न करें।
मकर राशि
दिन अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। आलस्य से दूर रहें। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। किसी फैसले से परिवार नाराज हो सकता है। राजनीति वालों को नई दिशा मिलेगी।
कुंभ राशि
आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। नया काम शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। पढ़ाई की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थी गुरुजनों से समाधान पा सकते हैं। संतान के साथ मन की बात साझा करेंगे।
मीन राशि
आज सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है, जिससे तनाव होगा। खोई हुई कोई वस्तु मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी।
