सुरो की गलियों से निकलकर राजनीती में प्रवेश कर रही, युवा मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं और जीत के करीब हैं।
25 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने अक्टूबर 2025 में बीजेपी ज्वाइन किया था। वे युवाओं के सशक्तिकरण, महिला शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती राष्ट्रीय जनता दल (RJD ) के उम्मीदवार विनोद मिश्रा से है।
मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ की बात करें तो चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये है। वही उनकी सालाना 12.02 लाख बताई जा रही है , जो 2023-24 में बढ़कर 28.67 लाख रुपये हो गई है।
उनके पास कुल 53 लाख रुपये मूल्य का 408 ग्राम सोना, लगभग 1.8 लाख रुपये नकद, और 20 हजार रुपये मूल्य की होंडा एक्टिवा स्कूटी है। इसके अलावा, मैथिली ने 47 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।
मैथिली ठाकुर के पास दो इंश्योरेंस पॉलिसी भी हैं, जिनमें HDFC Life संचय पर एडवांटेज पॉलिसी शामिल है, जिसमें 10,45,000 रुपये निवेशित हैं, और LIC की 50,000 रुपये मूल्य की पॉलिसी भी शामिल है।
मैथली ने अपना सफर सुरो की गलियों से शुरू किया था अब ये राजीति की गलियों में प्रवेश करेगी। वे बिहार में सबसे कम उम्र की विधायक बनने की ओर बढ़ रही हैं, जो उनके जनसंपर्क और सांस्कृतिक पहचान दोनों का परिणाम है।
