बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल से साफ़ नजर आ रहा है की बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू चल गया है। ये नतीजे साफ देते है की cm यादव की लोकप्रियता केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे देश में है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था साथ की कई जनसभाएं भी की थी जिसके बाद अब उन सीटों पर बीजेपी लीड करती हुई दिखाई दे रही है। इन नतीजों ने मोहन यादव की प्रसिद्धि को और बढ़ा दिया है
मोहन यादव ने किया कोंगरी पर कटाक्ष
मोहन यादव ने इस शानदार प्रदर्शन को एनडीए की ऐतिहासिक जीत बताया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लहर माना। उन्होंने कहा कि यह लहर हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी साफ दिखाई दे रही है।
इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में राजद को डुबाने का काम किया, क्योंकि कांग्रेस के प्रमुख नेता ने चुनाव मैदान छोड़ दिया।
सीएम यादव ने भाजपा के बिहार में सबसे अधिक सीटें जीतने और नंबर वन पार्टी बनने की सफलता की भी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी। यह प्रदर्शन मोहन यादव की बढ़ती लोकप्रियता और स्टार प्रचारक के रूप में उनके राजनीतिक महत्व को दर्शाता है, जिसने बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को जबरदस्त सफलता दिलाई है।
