नागदा में भैरूजी जन्मोत्सव: 108 किलो लड्डू और 108 दीपों से महाआरती का भव्य आयोजन
नागदा (अनुज नाहर) – पेटलावद रोड स्थित बामनिया में प्रसिद्ध श्री सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर बुधवार को श्री सोनाणा खेतलाजी भैरूजी का जन्मोत्सव यानी भैरव कालअष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में 108 किलो का विशाल लड्डू भैरूजी को भोग के रूप में अर्पित किया गया, वहीं माताजी खेतलाजी को 56 भोग भी लगाया गया।
इस खास अवसर पर श्री सोनाणा खेतलाजी भैरूजी की प्रतिमा का पंचाम्रत से पक्षाल किया गया। इसके बाद प्रतिमा को चौला, इत्र, फूल और बालभोग अर्पित किया गया। शुभ मुहूर्त में 11:39 बजे 108 दीपों से महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद खेतलाजी को पालना में झूलाकर जन्मोत्सव मनाया गया। यह सभी आयोजन खेतलाजी के परम भक्तराज और बामनिया तीर्थ गादीपति विवेक लुणावत की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष मेहता ने संगीतमय भक्ति में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में पारसजी मंडलेचा (सुरत) और कमलेशजी रांका (मुंबई) उपस्थित रहे।
इस जन्मोत्सव में श्री सच्चियाय माताजी और श्री सोनाणा खेतलाजी के पक्षाल, श्रृंगार, पालना झुलाने और महादीप आरती का आयोजन किया गया। 108 किलो लड्डू, 56 भोग और स्वामीवात्सल्य महोत्सव के माध्यम से कई परिवार लाभान्वित हुए।
लाभार्थी परिवारों का सम्मान:
इस महोत्सव में कई प्रमुख परिवारों को सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख हैं –
-
प्रेमचंद मांगीलाल बाफना, बदनावर
-
मांगीलाल प्रदीपकुमार मोदी, रतलाम
-
यशवंतकुमार नितिनकुमार बाफना, मेघनगर
-
उमरावमल दिलीपकुमार अंकुश विमीष
-
सम्यक दरडा परिवार, बखतगढ़, बदनावर
-
कमलेश, रोनक राज
-
ध्रवीश पालरेचा, लिमडी
-
स्व. श्री भंवरलाल हस्तीमल कांकरीया, मुंबई
-
अजय शांतिलाल मेहता, रतलाम
-
मांगीलाल प्रदीप मोदी परिवार, रतलाम
इन सभी लाभार्थी परिवारों का विशेष सम्मान किया गया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के भक्तजनों की उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर भक्तजन भैरूजी और माताजी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त करते हुए पूरे उत्सव में शामिल हुए।
