—Advertisement—

मोहाली में लॉरेंस गैंग पर पुलिस का सख्त एक्शन ,दो बदमाश हुए घायल पैरों में लगी गोली

Author Picture
Published On: 13 November 2025
Untitled design 2025 11 13T141800.976

—Advertisement—

मोहाली, पंजाब: मोहाली के डेराबस्सी इलाके में पुलिस और गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी ढिल्लों गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में गैंग के दो बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानिए घटनाक्रम के बारे में :

ये घटना मोहाली में हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और बाइक पर सवार होकर घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस एक्शन में आ गयी और इलाके की घेराबंदी कर दी।

जब पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने का आदेश दिया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

pu

पुलिस का बयान :

एसपी मनप्रीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों बदमाशों से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उस गैंग के खिलाफ की गई है, जो पंजाब में कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ जारी है। जल्द ही इससे जुड़ी और अहम जानकारियां सामने आएंगी। यह एनकाउंटर पंजाब में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp