—Advertisement—

,

Miss Universe 2025 में चल रहा है मनिका विश्वकर्मा का जादू : नए लुक से जीता फैंस का दिल

Author Picture
Published On: 12 November 2025

—Advertisement—

Miss Universe 2025: मिस यूनिवर्स 2025 के मुकाबले में भारतीय कंटेस्टेंट मनिका विश्वकर्मा का जलवा बरकरार है। वो भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं , बता दे की मिस यूनिवर्स का फाइनल 21 नवंबर को होगा। इससे पहले वो कई अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स से तारीफें बटोर रही हैं।

मनिका का स्टाइलिश लुक

हाल ही में मनिका LGBTQ समुदाय की परेड में सभी प्रतिभागियों के साथ शामिल हुईं जहां उन्होंने शिमरी ब्लैक गाउन पहना हुआ था. उन्होंने डिजाइनर ली थैंग का ब्लैक और ग्रे मैटेलिक थीम वाला स्ट्रैपलेस हाउन पहना था. इस गाउन के नीचे फ्लेयर्स वाली स्कर्ट थी. गाउन की डिटेलिंग बात करें तो इसके ऊपरी हिस्से में रेड क्रिस्टल्स का काम था, बीच में पीले पत्थर जो स्कर्ट के एरिया तक जाते-जाते लाइट कलर में चेंज हो जाते हैं।

manik

मनिका ने इस शिमरी ड्रेस के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी थी जो उनके लुक और भी निखर रही थी। उन्होंने गले में खूबसूरत पेंडेंट नेकलेस पहना था और इसके साथ कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने थे।

22 साल की है मिस यूनिवर्स इंडिया

आपको बता दें कि मनिका विश्वकर्मा केवल 22 साल की हैं। वो राजस्थान की रहने वाली हैं ,उन्होंने अगस्त 2025 में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का मुकाबला देश भर की सुंदरियों को हराकर जीता था। मिस यूनिवर्स 2025 में वो दुनिया भर की सुंदरियों से मुकाबला कर रही हैं और अब तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उनका जादू हर इवेंट में छा रहा है।

मनिका के ना ही सिर्फ कपड़े बल्कि मेकअप भी लाजवाब था। इस लुक के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, आंखों पर काजल, ग्रे-सिल्वर शिमरी आईशैडो और ग्लॉसी लिप्स रखे थे. वो इस लुक में किसी खूबसूरत परी से कम नहीं लग रही थीं.

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp