बैंकॉक (थाईलैंड)। मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा ले रहीं मनिका विश्वकर्मा लगातार सुर्खियों में हैं। वे अपने शानदार अंदाज, ग्रेस और कॉन्फिडेंस के चलते सबकी चहेती बनती जा रही है। हर इवेंट में उन्होंने अपने स्टाइल के जरिए भारत की संस्कृति और विरासत को खूबसूरती से पेश किया है।
गाला डिनर में मनिका का इंडो-वेस्टर्न लुक बना चर्चा का विषय :
हाल ही में हुए मिस यूनिवर्स गाला डिनर में मनिका विश्वकर्मा का लुक बेहद सुर्खियों में है । उन्होंने आइस ब्लू स्लीवलेस गाउन पहना था, जिसमें ऊपर की ओर ओम्ब्रे ब्लू सीक्विन एम्बेलिशमेंट और डीप नेकलाइन दी गई थी।
ड्रेस की खासियत है की इसमें थाई-हाई स्लिट, ट्यूल एम्बेलिश्ड स्कर्ट, और फर्श तक फैली हुई ट्रेन, जैसे रॉयल टच दिया है ।
मांग टीका ने दिया भारतीय स्टाइल का टच :
मनिका ने इस गाउन को नीलम और क्रिस्टल की जूलरी से एक्सेसराइज़ किया। उनका मांग टीका सबसे आकर्षक हिस्सा रहा, जिसने वेस्टर्न आउटफिट में भी भारतीयता का स्पर्श जोड़ दिया।
उन्होंने ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ अपने पूरे लुक को ग्लैमरस अंदाज में कंप्लीट किया। बालों को बीच से अलग कर ब्लोआउट वेव्स में स्टाइल किया गया था।

मिस यूनिवर्स 2025: 21 नवंबर को होगा ग्रैंड फिनाले :
थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 21 नवंबर को होगा। इस दिन मौजूदा मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया नई विजेता को क्राउन पहनाएंगी।
मनिका का अब तक का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। वे मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब अगस्त में जीत चुकी हैं और तब से मिस यूनिवर्स के हर इवेंट में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
उनके हर आउटफिट और पब्लिक अपीयरेंस में भारतीय परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
विवादों में घिरी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता :
हालांकि, इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता विवादों के घेरे में थी । बीते दिनों मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवात इत्साराग्रिसिल के बीच हुई तीखी बहस के कारण यह पेजेंट चर्चा में है। इसके बावजूद, भारत की मनिका विश्वकर्मा का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता की हाइलाइट बना हुआ है।
मनिका का मिशन: दुनिया के सामने भारत की खूबसूरती और संस्कृति पेश करना
मनिका का कहना है कि वे सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, शक्ति और विविधता की प्रतिनिधि हैं। उनके हर स्टाइल स्टेटमेंट में भारतीय परंपरा और नारी शक्ति की झलक साफ दिखाई देती है।
