अनूपपुर जिले। मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब चोर कानून के रखवाले के ही घर को निशाना बना रहे है । ऐसी ही एक वारदात अनूपपुर जिले से सामने आई जहां के न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार वर्मा के सरकारी आवास पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
चोरी के समय दिल्ली में थे न्यायिक मजिस्ट्रेट
जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वर्मा इन दिनों प्रशिक्षण के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जब उनके घर का चपरासी वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत इस बारे में वर्मा साहब को जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
मजिस्ट्रेट चोरी से मचा हड़कमप
जज के घर हुई इस चोरी से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब न्यायिक अधिकारी का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
अधिकारियों की टीम जांच में जुटी
थाना प्रभारी ने बताया कि टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।
ऐसी घटनाएं पुलिस अधिकारियो और सिस्टम की लापरवाही को आइना दिखती है , जब जज का घर सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा।
