—Advertisement—

दिल्ली धमाके के बाद अब मध्यप्रदेश हाई अलर्ट पर : CM मोहन यादव ने दिए सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश

Author Picture
Published On: 11 November 2025
Untitled design 83

—Advertisement—

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली की दिल कहे जाने वाले लाल किला के मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट पूरे देश को चूका दिया है। ये ब्लास्ट सफेद रंग की ह्युंडई i20 कार में हुआ इस भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना। बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश हाई अलर्ट पर

दिल्ली धमाके के बाद पूरे मध्य प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। राज्य सरकार ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा जवान तैनात किए हैं। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। मंदिर के एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, और परिसर में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार ये कदम आम आदमियों की सुरक्षा के लिए उठाये है।

भोपाल और इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

मध्य प्रदेश के डीजी इंटेलीजेंस ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सर्चिंग और चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मुख्य सड़कों पर वाहनों और कारों की तलाशी ली जा रही है। बैग चेकिंग और अन्य सुरक्षा जांच अभियान लगातार जारी हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, एक्स-रे मशीनों और डॉग स्क्वॉड के माध्यम से यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है।

दो संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। 8 सितंबर को राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कामरान और 18 अक्टूबर को भोपाल से आदनान को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों युवक दिल्ली में धमाका करने की योजना बना रहे थे। विशेष रूप से आदनान का ISIS से संपर्क होने की जानकारी मिली है। यह गिरफ्तारी धमाके की योजना को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

cm dr mohan expressed grief on delhi blast

सीएम मोहन यादव का संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

सुरक्षा बढ़ाने के उपाय

राज्य में प्रमुख धार्मिक स्थल, शहरी केंद्र और रेलवे स्टेशन सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने ग्राउंड फोर्स बढ़ाई है, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने जनता को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

दिल्ली धमाका पुरे देश के लिए चिंता का विषय

दिल्ली लाल किले धमाका न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। मध्य प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए है । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp