—Advertisement—

, , ,

लव जिहाद का नया केस: भोपाल में मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत, आरोपी कासिम हुआ फरार

Author Picture
Published On: 10 November 2025
Untitled design 77

—Advertisement—

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार, जिसे सोशल मीडिया पर खुशी वर्मा के नाम से भी जाना जाता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका बॉयफ्रेंड कासिम हुसैन, जिसने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी, उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने बदल लिया था नाम, फिर बनाया संबंध :

मॉडल खुशबू अहिरवार के परिजनों के अनुसार, आरोपी कासिम हुसैन ने शुरुआत में अपना नाम बदलकर खुद को हिंदू युवक बताया था। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बाद में जब खुशबू को कासिम की असली पहचान का पता चला, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, ऐसा परिजनों ने कासिम पर आरोप लगाया है।

Untitled design 76

अस्पताल में छोड़कर भागा आरोपी :

सूत्रों की माने तो आरोपी कासिम ने सोमवार,खुशबू को 10 नवंबर की सुबह गंभीर हालत में भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद वो वहां से भाग निकला। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। विजयनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम में मिले चोट के निशान :

गांधी मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट और परिवारजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने युवती के शरीर पर कंधे, चेहरा और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए हैं, जिससे यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने साफ कहा है कि यह हत्या का मामला है, जिसे लव जिहाद के रूप में देखा जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी खुशबू :

खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट ‘डायमंड गर्ल’ नाम से है, जिस पर करीब 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थी और कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। वह पहले बीए फर्स्ट ईयर तक पढ़ी थी, इसके बाद मॉडलिंग
करियर पर फोकस करने लगी।

कासिम ने मां को कहा था – आपकी बेटी मेरे साथ है :

मृतका की मां लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि कुछ दिन पहले कासिम ने उन्हें फोन कर कहा था —

“मैं मुसलमान हूं, लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है, चिंता मत करो। मैं उसे उज्जैन लेकर जा रहा हूं।”
बेटी ने भी फोन पर कहा था कि “कासिम अच्छा लड़का है, मैं उसके साथ हूं।”
इसके बाद परिवार खुश था, लेकिन अचानक खुशबू की मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया।

पुलिस जांच में जुटी : 

विजयनगर पुलिस ने आरोपी कासिम हुसैन के खिलाफ हत्या, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद और हत्या दोनों पहलुओं से जांच के घेरे में है।

सवाल उठे – भोपाल में बढ़ते लव जिहाद के केस :

ऐसी घटना भोपाल में पिछले कुछ महीनों में सामने आए कई लव जिहाद मामलों में एक और कड़ी जोड़ती है। सामाजिक संगठनों ने इसे लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मॉडल के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp