इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया है। एक 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर सिगरेट से दागने, कई बार रेप करने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात आरोपी ‘हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली’ को पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
करणी सेना ने आरोपी को किया गिरफ्तार :
सूत्रों के अनुसार, करणी सेना के कार्यकर्ताओं को आरोपी की लोकेशन बायपास क्षेत्र में मिली थी। जानकारी मिलते ही संगठन की टीम मौके पर पहुंची और इरफान अली को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने और झगड़ा करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू में लेकर पुलिस थाने तक पहुंचाया। थाने में पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी द्वारा की गई हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई। बताया जा रहा है कि इरफान को पहले भी देवास जिले से ‘जिला बदर’ किया जा चुका है।

नौकरी के बहाने फंसाया, फिर किया रेप :
पीड़िता ने बयान में कहा कि साल 2023 में जब वह नौकरी की तलाश कर रही थी, तब इरफान उससे मिला। उसने खुद को किसी और नाम से परिचित कराया और दोस्ती कर ली। कुछ मुलाकातों के बाद उसने युवती को इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे बुलाया और फिर एक दिन होटल ले गया। वहां उसने युवती को सिगरेट दी, जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने हॉलिडे होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और गुप्त रूप से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे जबरन मिलने बुलाता और न आने पर धमकियां देता।
देवास में ले जाकर बनाया कैदी :
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और सिगरेट से शरीर पर जगह-जगह दागा। मानसिक और शारीरिक यातना से तंग आकर युवती कुछ समय के लिए अपने घर राजस्थान लौट गई। लेकिन जून 2025 में जब वह दोबारा इंदौर आई, इरफान फिर से उसे धमकाकर देवास लेकर गया। यहां पास के एक 1BHK फ्लैट में उसे कैद कर लिया गया और कई बार जबरन संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करवाया।
रोजे और कलमा पढ़ने का दबाव :
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर रोजे रखने और कलमा व दुआएं याद करने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर वह उसे मारता, हाथ पर कट लगाता और जान से मारने की धमकी देता। लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से वह टूट चुकी थी।
मौका मिलते ही भाग निकली युवती :
अक्टूबर 2025 में भी आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। कुछ दिन पहले जब आरोपी किसी काम से बाहर गया, तब युवती किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंची। उसने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच जारी :
विजयनगर पुलिस ने आरोपी इरफान अली के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन, धमकी देने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। इरफान की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि वह लग्जरी लाइफस्टाइल और क्लब–पार्टियों के जरिए युवतियों को फंसाता था।
इस तरह की घटनाएं महिलाओ की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठती है। इंदौर एक एजुकेशन हब बन गया है जिसके चलते यह हजारो की संख्या में युवक युवती यह पढ़ने और अपना भविष्य बनाने आते है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं उनके मन मस्तिष्क में अलग चाप छोड़ती है। फ़िलहाल इस मामले को लेकर
इंदौर और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैला दिया है। लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। यह मामला न केवल महिलाओं की सुरक्षा बल्कि सोशल नेटवर्किंग और फर्जी पहचान के बढ़ते खतरे का भी उदाहरण बन गया है।
