—Advertisement—

, , ,

मुंबई से इंदौर लौट रही महिला के साथ बस में हुई शर्मनाक हरकत, Hans Travels की बस में हुई ये घटना

Author Picture
Published On: 8 November 2025
Untitled design 60

—Advertisement—

इंदौर की सबसे विवादित बस कंपनी Hans Travels एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला बेहद गंभीर है। मुंबई से इंदौर आ रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि बस में सवार एक नशे में धुत युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपनी आपबीती बता रही है और आरोपी युवक को पकड़े जाने की मांग कर रही है।

बस में सवार युवक ने की शर्मनाक हरकत, महिला ने जताया विरोध

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मुंबई से Hans Travels की बस से इंदौर लौट रही थी। यात्रा के दौरान बस में सवार एक सरदार युवक, जो की शराब के नशे में धुत था, उसने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

महिला ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद बस में बैठे अन्य यात्रियों ने बस को रुकवाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

बस में मौजूद एक अन्य यात्री ने घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस में शिकायत करने की बात कही।

महिला सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

यह घटना न केवल एक बस कंपनी की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि इस से एक सवाल उत्पन्न होता है की क्या महिलाएं सार्वजनिक परिवहन में भी सुरक्षित नहीं हैं?

लोगों ने सोशल मीडिया पर Hans Travels की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों का कहना है कि —

“महिलाएं काम, शिक्षा या परिवार से मिलने के लिए दूर शहरों तक यात्रा करती हैं। अगर बसों में भी उनकी सुरक्षा खतरे में है, तो आखिर वे जाएं तो जाएं कहां?”

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, वहीं यात्रियों ने भी आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोग Hans Travels से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर बस स्टाफ ने उस वक्त कार्रवाई क्यों नहीं की, जब महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई?

Hans Travels पर बढ़ा दबाव

इससे पहले भी Hans Travels कई बार यात्रियों के साथ बदसलूकी, टिकट विवाद और लापरवाही के मामलों में घिर चुका है। अब यह घटना एक बार फिर कंपनी की छवि पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने मांग की है कि Hans Travels के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

महिला की हिम्मत को सलाम

ऐसे माहौल में महिला ने जिस साहस से आरोपी का सामना किया और अन्य यात्रियों से मदद मांगी, वह सराहनीय है। उसकी हिम्मत ने न केवल एक अपराध को उजागर किया, बल्कि समाज को यह सोचने पर मजबूर किया कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ “घोषणाओं” से नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई से संभव है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp