—Advertisement—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी वाराणसी को नई सौगात : चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Author Picture
Published On: 8 November 2025
Untitled design 48

—Advertisement—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में जनता को दी सौगात , चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह कदम भारतीय रेल के “अगली पीढ़ी के परिवर्तन” की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा —

“आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक अभियान है। वंदे भारत ट्रेन भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है — जिस पर हर भारतीय को गर्व है।”

PM Modi Vande Bharat Trains 1762580387053

चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और उनके रूट

  • वाराणसी – खजुराहो
  • लखनऊ – सहारनपुर
  • दिल्ली – फिरोजपुर
  • एर्नाकुलम – बेंगलुरु

इन चार नई ट्रेनों के साथ अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चलने लगी हैं।

TRAIN

कनेक्टिविटी और विकास को नई गति

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश के विकास में इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका सबसे अहम होती है।

“दुनियाभर में जिन देशों ने बड़ी प्रगति की है, उनके विकास के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी शक्ति रही है। जब किसी शहर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, तो उसका विकास अपने आप तेज़ी से होता है।”

मोदी बोले “भारत भी अब इसी राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और रेलवे इसका प्रमुख हिस्सा है “।

धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार

अब धार्मिक यात्रा करना होगा और भी आसान , क्युकी ये ट्रैन – काशी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।
इस नई सेवा से यात्रा का समय करीब 2 घंटे 40 मिनट कम होगा, जिससे यात्रियों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक अनुभव मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी स्टेशन पर कहा —

“प्रधानमंत्री मोदी ने आज चार वंदे भारत सेवाओं को हरी झंडी दिखाई है। ये सभी ट्रेनें यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेंगी। चाहे अमृत भारत, नमो भारत या वंदे भारत हों — इन सभी का मकसद यात्रियों की सुविधा और भारतीय रेल को नई ऊंचाई देना है।”

उन्होंने बताया कि देशभर के 1,300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।

वाराणसी में भव्य स्वागत

शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस जाते समय हजारों लोग सड़क किनारे खड़े होकर “मोदी-मोदी” और “हर हर महादेव” के नारों से उनका स्वागत करते नजर आए।

भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
वंदे भारत ट्रेनें भारत की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और आधुनिक सोच की प्रतीक हैं। ये ट्रेनें न केवल गति और आराम का नया मानक स्थापित कर रही हैं, बल्कि “मेक इन इंडिया” के संकल्प को भी साकार कर रही हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp