—Advertisement—

‘मिशन बिहार’ दौरे पर है मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव

Author Picture
Published On: 8 November 2025
Untitled design 47

—Advertisement—

बिहार में चल रहे चुनावी संग्राम के बीच बीजेपी ने अपनी तैयारियाँ पुख्ता कर ली है। बीजेपी की तरफ से कई लोकप्रिय नेता स्थानीय प्रतिनिधिओ के लिए वोट करने की अपील कर रहे है। इस प्रचार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल है। वे बिहार की तीन अहम विधानसभा सीटों बेलहर, पिपरा और बोधगया में लगातार जनसभाएं करेंगे। कुछ ही घंटों में तीन जिलों का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री यादव चुनावी माहौल को गरमाने की तैयारी में हैं।

भाजपा को उम्मीद है कि डॉ. यादव का ओजस्वी भाषण और उनकी छवि बिहार के मतदाताओं, खासकर स्थानीय जनता, को प्रभावित करेगी। उनके इस दौरे से पार्टी के प्रत्याशियों को मजबूत आधार मिलने की संभावना है।

अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री यादव निम्न बिंदुओं पर जोर देंगे —

  • ‘डबल इंजन सरकार’ का लाभ : बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख।
  • विकास मॉडल की तुलना : मध्य प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हवाला देकर बिहार में भी समान प्रगति का आश्वासन।
  • विपक्ष पर प्रहार : विपक्षी दलों की नीतियों की आलोचना और भाजपा का स्थानीय मुद्दों पर स्पष्ट विज़न प्रस्तुत करना। बोधगया की रैली को विशेष महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, बल्कि यहां विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को साधने की चुनौती भी है।
  • डिण्डौरी हादसा: ट्रैक्टर थ्रेसर समेत 100 फीट गहराई में गिरा, चालक की मौत

डिण्डौरी जिले के बिलगांव से धान गहाई के बाद लौट रहा एक ट्रैक्टर थ्रेसर सहित करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगांव स्थित सिलगी नदी के पास हुई, जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Untitled design 31

भोपाल: सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन कटौती के विरोध में कामबंद हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 30 दिन के काम के बदले सिर्फ 15 दिन का वेतन दिया जा रहा है।
शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल हैं। हड़ताल के चलते पूरे शहर में सफाई कार्य ठप पड़ा है।

उमंग सिंघार ने ग्राम अखाड़ा में विद्युत ग्रिड का किया लोकार्पण

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्राम अखाड़ा में विद्युत ग्रिड का लोकार्पण किया। यह वही ग्रिड है जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर 9 नवंबर को करने वाली थीं।
सिंघार ने मौके पर सावित्री ठाकुर और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति गंभीर है, लेकिन सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सावित्री ठाकुर अपनी बात पार्टी में नहीं रख पा रहीं, तो उन्हें कांग्रेस में आ जाना चाहिए।

ग्वालियर: जेठ ने विधवा बहू पर किया एसिड अटैक, गिरफ्तार

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में जेठ ने विधवा बहू पर निकाह से इनकार करने पर टॉयलेट क्लीनर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मुनीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर में संदिग्ध बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

विश्वविद्यालय पुलिस ने गोविंदपुरी इलाके से एक युवती को हिरासत में लिया है, जो अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेश की नागरिक है और ढाका के अनीस शेख के माध्यम से भारत आई थी। दोनों से पूछताछ जारी है।

पीएमटी फर्जीवाड़ा 2009: सॉल्वर को 10 साल की सजा

पीएमटी परीक्षा 2009 फर्जीवाड़े के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सॉल्वर को 10 साल और यूपी के डॉ. मोहम्मद जावेद को 5 साल की सजा सुनाई है।
सीबीआई ने 3 नवंबर को जावेद को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि जावेद ने गुना के हेमंत की जगह परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 5 जुलाई 2009 को पीजी कॉलेज गुना में आयोजित हुई थी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp