—Advertisement—

, , , ,

इंदौर DAVV यूनिवर्सिटी के Admission को लेकर बड़ा अपडेट , CUET 2025 जल्द होगी आयोजित

Author Picture
Published On: 7 November 2025
Untitled design 36

—Advertisement—

आगर आप ने अभी 12 वी की परीक्षा दी है और आप भी ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज ढूंढ रहे है तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है। केंद्रीय सरकार अगले शिक्षा सत्र में प्रवेश को लेकर CUET 2025 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) जल्द आयोजित करने जा रही है। डेढ़ से दो महीने पहले यह परीक्षा UG और PG के लिए संपन्न होगी। इस संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरुवार को बैठक रखी गई, जिसमें कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने कोर्स मैपिंग और सीट संख्या का डेटा जल्द तैयार करने पर जोर दिया।

cuet

कम प्रवेश वाले कोर्स होंगे अलग :

कुलगुरु ने निर्देश दिए कि जिन कोर्स में प्रवेश कम होता है, उन्हें प्रवेश परीक्षा से अलग किया जाए। कुछ विभागाध्यक्षों ने पुरानी प्रवेश प्रक्रिया को दोबारा अपनाने का सुझाव दिया। उनका तर्क था कि CUET के बाद एनटीए से डेटा मिलने में समय लगता है, जिससे काउंसलिंग में देरी होती है और मेधावी विद्यार्थी अन्य संस्थानों में प्रवेश ले लेते हैं।

3000 सीटों पर होगा प्रवेश :

तक्षशिला परिसर में आईएमएस, आईआईपीएस, कॉमर्स, ईएमआरसी, इकोनामिक्स, आईईटी सहित कई विभागाध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। CUET परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 में होने की संभावना है। कुलगुरु ने सभी विभागाध्यक्षों को दिसंबर तक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय UG-PG मिलकर 46 कोर्स की लगभग 3000 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान करता है।

10 प्रतिशत सीट बढ़ाने की योजना :

कुलगुरु ने नए कोर्स जोड़ने और सीट वृद्धि पर भी चर्चा की। कुछ विभागाध्यक्षों ने 10 प्रतिशत सीट बढ़ाने की इच्छा जताई। विभागाध्यक्षों को 10 दिनों के भीतर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। इसके साथ ही कम प्रवेश वाले कोर्स की सूची बनाई जाएगी और विश्वविद्यालय निर्णय लेगी कि किन कोर्स को हटाया जाए।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp