बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सियासी गलियारों में चहल पहल तेज हो चुकी है। ऐसे में बीजेपी बिहार में अपनी पूरी तैयारी से मैदान में उतरी है। इस चुनाव में केवल बिहार के स्थानीय नेता ही बल्कि बीजेपी के लोकप्रिय नेता भी पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे है। इस कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बीजेपी प्रतिनिधियों का समर्थन करने बिहार की रेलिया कर रहे है।
6 नवंबर को बिहार में किया जोरदार प्रचार :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 नवंबर को बिहार में ज़ोरदार प्रचार किया। उन्होंने मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल और गया जिले की वजीरगंज विधानसभा में बीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभाएं कीं। दोनों सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी — बच्चे, महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग सभी मुख्यमंत्री की बात सुनने पहुंचे।
डॉ. मोहन यादव ने मंच से कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर तीखे प्रहार किए और कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर किये कटाक्ष :
सीएम यादव ने कहा कि आज देश बदल चुका है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण हुआ है। अब बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने पर माता सीता का धाम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान राम और सीता जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए, लेकिन भाजपा ने वादे पूरे किए।
मोहन बोले – “वोटिंग ही जनता का सुदर्शन चक्र है”
जनसभा में मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को वोटिंग के दिन ईवीएम आपका सुदर्शन चक्र है। इसे सही दिशा में चलाइए और विपक्ष को जवाब दीजिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा विकास के रास्ते में अड़चनें डाली हैं, जबकि एनडीए गरीब और किसान हित में काम कर रही है।
राहुल गांधी पर कसे तंज
बिहार रवाना होने से पहले भोपाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाकर बिहार की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है — वह विकास चाहती है, न कि झूठे वादे।
