—Advertisement—

CSK फैंस में ख़ुशी की लहर , IPL 2026 में फिर से दिखेगा MS DHONI का जादू !

Author Picture
Published On: 6 November 2025
Untitled design 27

—Advertisement—

क्या आप भी चेन्नई सुपर किंग्स CSK को सपोर्ट करते है ? क्या आप भी धोनी प्रशंसकों में से एक है, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने पुष्टि की है कि धोनी IPL 2026 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्होंने अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं जताया है।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास को लेकर कई अटकलें चल रही थीं। इन सब पर प्रतिक्रिया देते हुए काशी विश्वनाथ ने कहा कि “धोनी IPL 2026 से संन्यास नहीं ले रहे हैं।” उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि “मैं उनसे पूछकर आपको बताऊंगा कि वे कब रिटायर होंगे।” वहीं, IPL 2026 में खिताब जीतने पर उन्होंने कहा, “हम तैयार हैं, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।”

csk

IPL 2025 में कैसा रहा धोनी और CSK का प्रदर्शन :

IPL 2025 सीजन में एमएस धोनी ने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा और सर्वोच्च स्कोर नाबाद 30 रन था। हालांकि धोनी के अनुभव और कप्तानी के बावजूद, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम को 14 में से केवल 4 मैचों में जीत मिली और CSK पहली बार IPL इतिहास में पॉइंट टेबल के सबसे निचले स्थान पर रही।

IPL 2026 में धोनी से उम्मीदें फिर बढ़ीं :

फैंस एक बार फिर उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अपने अनुभव और नेतृत्व से CSK को वापसी दिलाएंगे। टीम अगले सीजन के लिए रणनीति और टीम संयोजन पर काम कर रही है। IPL 2026 CSK के लिए एक कमबैक सीजन साबित हो सकता है, जहां “थाला” धोनी का आखिरी धमाका देखने को मिल सकता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp