—Advertisement—

, , , , , , ,

इंदौर में चल रहा है बुलडोजर एक्शन, 23 सड़को का किया जायेगा चौड़ीकरण

Author Picture
Published On: 6 November 2025
Untitled design 14

—Advertisement—

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को 100 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए कई मकानों पर बुलडोजर चलाया। इन मकानों के मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस का पालन नहीं करने पर निगम ने सख्त कार्रवाई की। निगम की टीम दो पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण की यह कार्रवाई पहले भी इसी क्षेत्र में हो चुकी थी, लेकिन कुछ लोगों ने तब अपने मकान खुद ही तोड़ दिए थे। अब जिन संपत्तियों ने जगह खाली नहीं की थी, वहां प्रशासन ने सीधा एक्शन लिया।

नगर निगम ने मास्टर प्लान :

NIGAM

सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम अब कानूनी तैयारी भी कर रहा है। निगम ने मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए हाईकोर्ट में केविएट दायर करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी कानूनी विवाद की स्थिति में निगम का पक्ष मजबूत रहे। सुबह के समय निगम ने केविएट की सूचना जारी करते हुए संबंधित सड़कों और उनकी निर्धारित चौड़ाई का विवरण सार्वजनिक किया। इनमें से कुछ सड़कों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि बाकी सड़कों पर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। निगम का उद्देश्य है कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले।

इन रूट्स पर हो रहा चौड़ीकरण, कई को मिले नोटिस

इंदौर नगर निगम ने शहर की कई प्रमुख सड़कों को मास्टर प्लान के अनुसार चौड़ा करने का लक्ष्य रखा है। सुभाष मार्ग को 30 मीटर यानी 100 फीट तक चौड़ा किया जाएगा, वहीं नेहरू प्रतिमा से छावनी पुल तक की सड़क को 24 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा। इसी तरह एबी रोड GPO चौराहा से सरवटे बस स्टैंड तक की चौड़ाई भी 24 मीटर रखी गई है। इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए 75 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp