बिहार की राजनीतिक गलियारों में गरमा गर्मी का माहौल तेज हो गया है , क्युकी विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान नजदीक आ चूका है। इस गुरुवार को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है, वहीं दूसरे चरण के प्रचार अभियान में भी रफ्तार आ गई है। जिसमे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी चुनाव में एनडीए के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं।
उनकी लोकप्रियता और जनस्वीकृति को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें प्रचार अभियान में पूरी ताकत से उतारा है। सीएम यादव लगातार बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं और एनडीए प्रत्याशियों को वोट करने की अपील कर रहे हैं। बता दे की गुरुवार को भी वह बिहार के कई जिलों में रैलियां और जनसभाएं करने वाले हैं, जिससे बीजेपी के चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी।

क्या है सीएम मोहन यादव का आज का स्केडुल :
चुनावी गरमा गर्मी के बीच के आज सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है। वह सुबह 10:40 बजे भोपाल से रवाना होंगे और दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। यहां वह मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में उच्च विद्यालय रहिका खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक चलने वाली इस सभा में वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव गया जिले के वजीरगंज पहुंचेंगे, जहां शाम 4 बजे से 4:20 बजे तक एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। प्रचार कार्यक्रम के बाद वह शाम को भोपाल लौट आएंगे।

बीजेपी कर रही है जोरोसोरो से प्रचार , बढ़ी मोहन यादव की डिमांड :
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़न चाहती है। पार्टी ने इस बार देशभर के लोकप्रिय बीजेपी नेताओं को प्रचार में उतारा है, जिनमें सीएम मोहन यादव प्रमुख चेहरा बने हुए हैं। बिहार में उनकी मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि उनके भाषणों और जनसभाओं से जनता में उत्साह देखा जा रहा है। उनकी इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कई अहम सीटों पर भेजने की योजना बना रहा है। केवल मोहन यादव ही नहीं मध्य प्रदेश के कई नेता भी लगातार बिहार में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होना है, ऐसे में एनडीए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
