—Advertisement—

,

बाल झड़ना हुआ बंद: जानिए कैसे आंवला और एलोवेरा से पाएं मजबूत और घने बाल

Author Picture
Published On: 5 November 2025
Untitled design 10

—Advertisement—

क्या आप भी झड़ते हुए बालो से परेशान हो ? क्या हर सुबह आपका ब्रश बालों से भर जाता है या तकिए पर बालों की लाइन नजर आती है, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको नानी-दादी के कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिसको इस्तेमाल करके आप इस समस्या का समाधान कर सकते है।

आपने दादी नानी को अक्सर आवला और एलोवेरा के फायदे समझाते हुए देखा होगा। ये तो हम सब जानते है की ये दोनों प्राकृतिक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

बालों को जड़ से मजबूत बनाता है आंवला :

avla

आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह जड़ों को मजबूती देता है, नए बाल उगाने में मदद करता है और समय से पहले बाल सफेद होने से रोकता है। साथ ही, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों को प्राकृतिक चमक देता है।

एलोवेरा से मिलेगा भरपूर पोषण :

aloe vera blog

एलोवेरा जेल बालों की जड़ों को ठंडक और राहत देता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C, E, जिंक और मैग्नीशियम बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। यह डैंड्रफ को खत्म करता है, खुजली को कम करता है और बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

कैसे बनाएं आंवला-एलोवेरा हेयर मास्क :

2 चम्मच आंवला पाउडर या पल्प और 2 चम्मच एलोवेरा जेल साथ ही1 चम्मच नारियल तेल एक कटोरी में मिलाए ये बनकर तैयार है आपका आंवला-एलोवेरा हेयर मास्क।

सभी सामग्री मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाकर 5 मिनट मालिश करें। 30–40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क बालों को पोषण देकर झड़ना कम करता है।

आंवला-एलोवेरा जूस :

30 मिली आंवला और 30 मिली एलोवेरा जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp