—Advertisement—

विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने विधायक निधि से दी एंबुलेंस, नागदा को मिली नई सौगात”

Author Picture
Published On: 13 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 13 at 9.44.26 AM

—Advertisement—

नागदा। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने अपनी विधायक निधि (MLA Fund) से एक नई एंबुलेंस नागदा नगर पालिका परिषद को प्रदान की है।
यह एंबुलेंस शहर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करेगी और दुर्घटना या गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में मददगार साबित होगी।

एंबुलेंस सौंपते समय विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि,

“यह एंबुलेंस जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। दुर्घटना के समय मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।”

WhatsApp Image 2025 10 13 at 9.44.26 AM 1 1

सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत ने इस पुनीत कार्य के लिए विधायक डॉ. चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,

“आपकी विधायक निधि से मिली यह एंबुलेंस शहरवासियों के लिए आपात स्थिति में वरदान साबित होगी।”

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने भी विधायक डॉ. चौहान का धन्यवाद देते हुए कहा कि,

“यह एंबुलेंस शासकीय मापदंडों के अनुसार संचालित की जाएगी और निस्वार्थ भाव से जनसेवा में समर्पित रहेगी।”

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, प्रकाश जैन (जिला उपाध्यक्ष), राजेंद्र अवाना, सुभाष चंद्र शर्मा, गोपाल यादव, भावना रावल, बबीता रघुवंशी, अनिल जोशी, विजयसिंह सिसोदिया, सुभाष रावल, प्रकाश मालपानी, डॉ. कौशल (BMO), सीएमओ पी.के. सुमन, तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सभी अतिथियों ने एंबुलेंस की विधिवत पूजा-अर्चना की और चालक का सम्मान करते हुए उसे निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp