—Advertisement—

“जगदीश प्रसाद जैन बने अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के नए अध्यक्ष, आगरा में भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित”

Author Picture
Published On: 8 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 08 at 8.57.56 AM

—Advertisement—

जगदीश प्रसाद जैन बने अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के नए अध्यक्ष

आगरा: श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मोतीलाल नेहरू रोड, आगरा में भव्य अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी और संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। आयोजन का वातावरण हर्षोल्लास और धार्मिक उमंग से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रातःकाल मंगलाचरण का आयोजन हुआ, जिसका संचालन पंडित वर्धमान जी जैन ने किया। इसके बाद स्वामी जयंत कीर्ति (उज्जैन), विनोद जी भैया, पंडित फूलचंद प्रेमी (वाराणसी), अनूप जी एडवोकेट (अलीगढ़), शैलेंद्र जी जैन (अलीगढ़), जगदीश प्रसाद जैन (आगरा), डॉ. राजीव प्रचंडीया (अलीगढ़), और अखिल जी बंसल (जयपुर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज के पूजन के बाद पंडित फूलचंद प्रेमी ने अपने विचार व्यक्त किए, और परम आचार्य चैत्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। संकलन का कार्य मनोज जैन ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 08 at 8.57.56 AM 2

दोपहर में संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव प्रचंडीया के निर्देशन में जगदीश प्रसाद जैन (आगरा) को अध्यक्ष के रूप में सभी की सहमति से मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर कोटा (राजस्थान) से पधारे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार ने संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज पर स्वरचित भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में पंडित विजय जी जैन, डॉ. ऋषभ शास्त्री (ललितपुर), स्वामी मनोज सोगानी (जयपुर), डॉ. ज्योति जैन (खतौली), डॉ. मीना जी जैन (उदयपुर), राकेश सोनी (इंदौर), जयंत जैन (निप्पू), भरत सेठ, अनिल जैन, कमल जैन (बड़ौत), जीवन लाल जैन (चाय वाले नागदा) और अखिलेश जैन (अनुराज जैन, अजमेर) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव जैन ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 08 at 8.57.56 AM 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp