—Advertisement—

महिदपुर में यतींद्र जयंत ज्ञानपीठ परीक्षा संपन्न, 17+ विद्यार्थियों ने दिया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Author Picture
Published On: 6 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 06 at 6.43.46 AM

—Advertisement—

यतींद्र जयंत ज्ञानपीठ परीक्षा महिदपुर में सफलतापूर्वक संपन्न

महिदपुर रोड स्थित श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में गत दिवस श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर के तत्वावधान में यतींद्र जयंत ज्ञानपीठ परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पाठ्यक्रम क्रमांक 1 से लेकर 7 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 17 से अधिक परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष हिमांशु कोचर, जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती पुष्पा कोचर, नवयुवक परिषद अध्यक्ष अरविंद बरडिंया, नवयुवक परिषद अध्यक्षा श्रीमती अलका कोचर, नवयुवक परिषद के अन्य पदाधिकारी और पर्यवेक्षक श्री सुरेश छजलानी उपस्थित थे।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महिदपुर रोड जैन श्री संघ की ओर से अतिथि और पर्यवेक्षक सुरेश छजलानी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही सभी परीक्षार्थियों और जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया का भी सम्मान समारोह में विशेष रूप से किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 06 at 6.43.46 AM 1

इस अवसर पर प्रकाश चंद बरडिया, रितेश भंडारी, अनिल कोचर, पियूष बरडिया सहित जैन संघ के अन्य महानुभाव भी उपस्थित थे।

जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने इस आयोजन की जानकारी साझा की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp