शाश्वत तीर्थ अयोध्या में तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा रत्नत्रय महोत्सव का आयोजन
इंदौर: दिगंबर जैन समाज की ओर से अयोध्या में शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव भारत गौरव गणनी आर्यिका माता जी के 92वें संयम दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
5, 6 और 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से गुरु और भक्त अयोध्या पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पावन अवसर पर समाज रत्न हंसमुख उर्मिला गांधी परिवार को भारत गौरव गणनी आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी को आहार देने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी का आशीर्वाद भी उपस्थित भक्तों को प्राप्त हुआ।

