समाधिष्ठ आचार्यश्री विद्यासागर जी, नवाचार्य समयसागर जी और गणिनी ज्ञानमती माताजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
इंदौर।
छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज इस वर्ष एक विशेष आध्यात्मिक अवसर का साक्षी बनेगा। समाधिष्ठ आचार्यश्री विद्यासागर जी, नवाचार्य आचार्यश्री समयसागर जी एवं गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी का जन्मदिवस समारोह शरद पूर्णिमा, मंगलवार 7 अक्टूबर को परम पूज्य आचार्यश्री विभवसागर जी महाराज ससंघ (6-7 पिच्छिका सहित) के पावन सान्निध्य में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
📌 दो दिवसीय मांगलिक कार्यक्रम
सोमवार, 6 अक्टूबर
-
प्रातः 6:00 बजे – आचार्यश्री विभवसागर जी ससंघ का समोषरण मंदिर, कंचन बाग से विहार प्रारंभ।
-
प्रातः 8:00 बजे – आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश।
-
प्रातः 9:00 बजे – ऋषभ सभागृह में आचार्यश्री की मंगल देशना।
-
प्रातः 10:30 बजे – आहार चर्या।
-
सायं 6:00 बजे – आचार्यश्री विद्यासागर जी के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं गुरु भक्ति कार्यक्रम।
मंगलवार, 7 अक्टूबर (शरद पूर्णिमा)
-
प्रातः 7:00 बजे – जिन अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन एवं संगीतमय आचार्य छत्तीसवीं विधान।
-
प्रातः 9:00 बजे – गुणानुवाद सभा एवं मंगल प्रवचन।
-
प्रवचन उपरांत – आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ।
📌 आयोजन समिति एवं सहयोग
-
समाज के श्रेष्ठीजन: संदीप जैन (मोर्या स्टील), टी.के. वेद, अभय कासलीवाल, राजेंद्र सोगानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
-
ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने समस्त समाजजनों से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार इन मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
-
आचार्य संघ की आहार चर्या कराने का अवसर भी समाजजनों को उपलब्ध होगा।
-
📌 निवेदक
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, छत्रपति नगर, इंदौर
