—Advertisement—

“नागदा में पोरवाल समाज ने श्री बद्रीविशाल मंदिर में गरबा उत्सव का भव्य आयोजन किया”

Author Picture
Published On: 2 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 02 at 12.53.42 PM

—Advertisement—

पोरवाल समाज द्वारा श्री बद्रीविशाल मंदिर में गरबा उत्सव का भव्य आयोजन

नागदा जं. — पोरवाल समाज ने अपने पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्वों को बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हुए श्री बद्रीविशाल मंदिर में गरबा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पोरवाल समाज, पोरवाल समाज युवा संगठन नागदा, पोरवाल महिला मंडल बहुमंडल और सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उत्सव नवमीं पर्व पर प्रारंभ हुआ और रात्रि में भव्य समापन होगा। समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार पारंपरिक एवं पारिवारिक गरबों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं ने अलग-अलग ड्रेस कोड में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 12.53.42 PM1

मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष साज-सज्जा और रोशनी से सजाया गया। प्रतिदिन गरबा कार्यक्रम के पश्चात माताजी की महाआरती हुई और समाज द्वारा फरियाली खिचड़ी एवं दूध का वितरण भी किया गया।

विशेष अवसर पर अष्टमी पर्व पर रात्रि में गरबा महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद जी गेहलोत ने मंदिर में दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर पोरवाल समाज के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पोरवाल, समाजसेवी नंदकिशोर पोरवाल, सुरेंद्र पोरवाल, अशोक पोरवाल, देवेन्द्र सेठिया, रमेशचंद्र फरक्या, कमल पोरवाल, पियुष सेठिया, जगदीश मेहता सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे और उन्होंने राज्यपाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 12.53.43 PM

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता और बढ़ गई।

यह जानकारी योगेन्द्र पोरवाल ने प्रदान की है।
दिनांक : 01/10/2025
संपर्क : योगेन्द्र पोरवाल – 9424541820

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp