वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन बने MP हाईकोर्ट के लिए Additional Solicitor General, जैन समाज में खुशी की लहर
इंदौर। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील जैन को भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) हेतु अपर महाधिवक्ता (Additional Solicitor General of India) नियुक्त किया गया है। उनकी इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर भारत वर्षीय जैन समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, टीके वेद, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, मयंक जैन, शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल और श्रीमती मुक्ता जैन सहित अनेक समाजजनों ने श्री जैन को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।
इस उपलब्धि को जैन समाज ने अपनी गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

