—Advertisement—

,

धर्म संस्कार शिविर में उमड़ा उत्साह, हंसमुख गांधी की उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा

Author Picture
Published On: 1 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 01 at 5.33.52 PM

—Advertisement—

धर्म संस्कार शिविर में उमड़ा उत्साह, हंसमुख गांधी ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

उज्जैन – सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक् द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय धर्म संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज गौरव हँसमुख जी उर्मिला जी गांधी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिविर को गरिमा प्रदान की।

गांधी जी ने परम पूज्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी को श्रीफल समर्पित कर पाद प्रच्छालन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर शिविर की विविध गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शिविरार्थियों के उत्साह, अनुशासन और धर्मनिष्ठा की सराहना की। उनके प्रेरक शब्दों से शिविरार्थियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और आयोजन समिति ने भी आत्मिक संतोष का अनुभव किया।

इस मौके पर फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल सहित सम्यक ग्रुप के पदाधिकारियों ने श्री हँसमुख उर्मिला गांधी का स्वागत एवं सम्मान किया।

गांधी जी की उपस्थिति और अनुमोदना ने शिविर की गरिमा और महत्व को कई गुना बढ़ा दिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp