11 हज़ार रूद्राक्ष का होगा वितरण
नागदा जं. (निप्र): सर्वब्राह्मण समाज नागदा द्वारा वैदिक जागृति, ज्ञान-विज्ञान पीठ के अभिमंत्रित 11 हज़ार रूद्राक्ष का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
समाज के पुरुषोत्तम सारस्वत ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर (रविवार) दोपहर 2 बजे से खड़े हनुमान मंदिर, इंगोरिया रोड पर आयोजित होगा। प्रत्येक व्यक्ति को एक रूद्राक्ष प्रदान किया जाएगा और इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
रूद्राक्ष के लाभ
रूद्राक्ष को भगवान शंकर के अश्रु का प्रतीक माना जाता है। इसे धारण करने से आध्यात्मिक एवं शारीरिक दोनों तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे—
-
तनाव और चिंता से मुक्ति
-
आत्मविश्वास और एकाग्रता में वृद्धि
-
माईग्रेन, हृदय रोग और आंखों की बीमारियों में लाभ
-
नींद की समस्या से छुटकारा
-
नकारात्मक ऊर्जा से बचाव
-
नौकरी-व्यापार में उन्नति
-
शनि की साढ़ेसाती से राहत
-
आय एवं सुख-समृद्धि में वृद्धि
रूद्राक्ष को पूजा में रखना या धारण करना भगवान शंकर का प्रसाद माना गया है, जो जीवन में शांति, सुख और मोक्ष प्रदान करता है।
आयोजन समिति
इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कार्यक्रम संयोजक सुनील त्रिवेदी और संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी ने की है। आयोजन में समाज अध्यक्ष आनंद दीक्षित, हनुमान प्रसाद शर्मा, निर्मला रावल, पुरुषोत्तम पुरोहित, राकेश शर्मा, डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डे, डॉ. प्रदीप रावल, अजय पण्डया, चन्द्रशेखर दवे, सिद्धनाथ पाठक, सुरेश उपाध्याय, मनीष व्यास, प्रदीप दुबे, प्रहलाद शर्मा, मुरली मनोहर पाराशर, हेमन्त तिवारी, अंकित दुबे, रोहित व्यास, दिनेश पुरोहित, आलोक नागर, अर्जुन पंडित, यशवंत दुबे, अरुण पोतदार, एल.एस. त्रिपाठी, संजय उपाध्याय, डॉ. अग्निवेश पाण्डे, राघवेन्द्र वल्लभ व्यास, विजय पाराशर, संतोष शर्मा, श्रीराम शर्मा, सीमा सारस्वत, विमला पुरोहित, चन्द्रकांता शर्मा, इन्दु पाण्डे, माया शर्मा, लता शर्मा सहित अनेक समाजजन कर रहे हैं।
📅 दिनांक: 30 सितम्बर 2025
📞 संपर्क: पुरुषोत्तम सारस्वत – 9479621968
