—Advertisement—

ICC अवॉर्ड्स: लैंक्सेस इंडिया को रिस्पॉन्सिबल केयर और सुरक्षा मानकों में सर्वोच्च सम्मान

Author Picture
Published On: 30 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 29 at 11.01.07 PM

—Advertisement—

लैंक्सेस इंडिया को इंडियन केमिकल काउंसिल से तीन बड़े सम्मान

भारत, 29 सितम्बर 2025 – लैंक्सेस इंडिया ने सुरक्षा, जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं और सतत विकास के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता का नया परिचय दिया है। कंपनी को इंडियन केमिकल काउंसिल (ICC) की ओर से एक प्रमुख अवॉर्ड और दो मेरिट सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया गया।

इनमें शामिल हैं:

  • झगड़िया साइट के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्टता (ICC–विनती ऑर्गेनिक्स अवॉर्ड)
  • रेस्पॉन्सिबल केयर के तहत सिक्योरिटी कोड अनुपालन के लिए मेरिट सर्टिफिकेट (ICC–एप्सिलॉन कार्बन)
  • रेस्पॉन्सिबल केयर के तहत प्रोडक्ट सेफ़्टी और स्ट्यूवर्डशिप कोड अनुपालन के लिए मेरिट सर्टिफिकेट (ICC–एप्सिलॉन कार्बन)

यह सम्मान मुंबई में आयोजित समारोह में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग के संयुक्त सचिव श्री दीपंकर आरोन (IRS) ने लैंक्सेस इंडिया को प्रदान किया।

कंपनी की ओर से यह सम्मान वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नमितेश रॉय चौधरी और पूर्णकालिक निदेशक एवं हेड-PTSE बलराम खोत ने ग्रहण किया। वहीं दो मेरिट सर्टिफिकेट्स वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-प्रोक्योरमेंट एंड लॉजिस्टिक्स राजीव गौड़ और झगड़िया साइट हेड-हेल्थ, सेफ्टी, एनवायरनमेंट नरेश मुडे ने प्राप्त किए।

WhatsApp Image 2025 09 29 at 11.01.06 PM

लैंक्सेस इंडिया का वक्तव्य

इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए नमितेश रॉय चौधरी ने कहा –
“लैंक्सेस में सुरक्षा और स्थिरता हमारे कामकाज की नींव है। ये सम्मान हमारे सख्त सुरक्षा मानकों और जिम्मेदार कार्यप्रणालियों की पहचान हैं। प्रोडक्ट के विकास और उत्पादन से लेकर उसके उपयोग और निस्तारण तक, हर चरण में जोखिम को कम करने और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम इस सम्मान के लिए इंडियन केमिकल काउंसिल के आभारी हैं।”

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp