—Advertisement—

“पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली बीजेपी के नए भव्य कार्यालय का उद्घाटन”

Author Picture
Published On: 29 September 2025
3 55

—Advertisement—

पीएम मोदी करेंगे दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का शुभारंभ

नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक और अहम पड़ाव जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने दिल्ली भाजपा के नए भव्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। खास बात यह है कि यह शुभारंभ नवरात्रि के पावन पर्व सप्तमी के दिन होने जा रहा है, जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह दिन पार्टी संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।

भाजपा कार्यालयों की यात्रा

दिल्ली में भाजपा कार्यालयों का सफर लंबा और चुनौतियों से भरा रहा है। पार्टी का पहला दफ्तर अजमेरी गेट पर खोला गया था। इसके बाद कार्यालय कुछ समय तक रकाबगंज रोड पर रहा। फिर करीब 35 वर्षों तक भाजपा का संचालन 14, पंडित पंत मार्ग स्थित दफ्तर से हुआ। अब नई इमारत दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर तैयार हुई है, जो संगठन की मजबूती और आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानी जा रही है।

इस नई इमारत का शिलान्यास 9 जून 2023 को भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया था। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम

सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन और दूरदर्शिता के कारण भाजपा ने यह संकल्प लिया है कि देश की हर राज्य राजधानी और सभी जिलों में पार्टी के स्थायी कार्यालय स्थापित होंगे। इसी मिशन के अंतर्गत दिल्ली में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को सुलझाया गया और नए भवन का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया गया।

आज की तारीख में दिल्ली भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने-अपने कार्यालय हैं। यह केवल भौतिक इमारत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और संगठन की नींव को मजबूत करने का केंद्र है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp