नागदा के कवि देव सिंह गुर्जर को नोएडा में मिला साहित्य सम्मान
नागदा जनपद, मध्यप्रदेश: नोएडा, उत्तर प्रदेश में लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान और भारत भारती मंच द्वारा आयोजित कला एवं साहित्य प्रतियोगिता में देशभर के 30 उत्कृष्ट साहित्यकारों का चयन किया गया। इस सम्मान में नागदा के युवा साहित्यकार और किसान नेता कवि देव सिंह गुर्जर का चयन भी हुआ।
सम्मान समारोह और काव्य पाठ कार्यक्रम नोएडा में आयोजित किया गया, जिसमें कवि देव सिंह गुर्जर को शील्ड, प्रमाण पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।
कवि देव सिंह गुर्जर के सम्मान पर उनके ईष्टमित्रों और परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
दिनांक: 28/09/2025
रिपोर्ट: जीवन लाल जैन, नागदा
संपर्क: कवि देव सिंह गुर्जर – 81205 72549

