—Advertisement—

“आरओजी शोडाउन: भारत में ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग कम्युनिटी को मिला नया प्लेटफॉर्म”

Author Picture
Published On: 27 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 27 at 7.38.20 PM

—Advertisement—

एसुस आरओजी ने क्रोमा दिल्ली में आयोजित किया रोमांचक आरओजी शोडाउन टूर्नामेंट

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2025: भारत के प्रमुख गेमिंग ब्रांड एसुस रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) ने आज क्रोमा, ओडियन सीपी, दिल्ली में आरओजी शोडाउन का आयोजन किया। यह इवेंट भारत में गेमिंग समुदाय को सशक्त बनाने और प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स को युवाओं के लिए और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस संस्करण में वैलोरेंट (2v2 फॉर्मेट) शामिल था, जो युवा गेमर्स में अत्यधिक लोकप्रिय गेम है। टूर्नामेंट में 120 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 60 टीमें ने हिस्सा लिया। लाइव दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जोरदार तालियाँ बजाईं, जिससे आयोजन स्थल पर रोमांचक माहौल देखने को मिला।

एसुस इंडिया के एलएफआर मैनेजर, परेश कपाड़िया ने कहा, “आरओजी शोडाउन के माध्यम से हम गेमिंग प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दे रहे हैं। साथ ही, यह भारत में ई-स्पोर्ट्स के लिए एक मजबूत समुदाय बनाने की दिशा में भी एक कदम है। क्रोमा जैसे रिटेल स्टोर में टूर्नामेंट आयोजित करने से गेमिंग का रोमांच सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचता है और उन्हें आरओजी डिवाइस की पूरी क्षमता का अनुभव भी मिलता है।”

क्रोमा के एक प्रवक्ता ने कहा, “भारत में गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और इसमें भागीदारी हमें उत्साहित करती है। हमारे ओडियन, कनॉट प्लेस स्टोर में आरओजी शोडाउन का आयोजन कर हम अपने ग्राहकों को रोमांचक अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं। आज गेमिंग कई युवाओं के लिए करियर और जीवनभर की लगन बन गया है। एसुस आरओजी के साथ साझेदारी करके हम ऐसे प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो अत्याधुनिक तकनीक और ई-स्पोर्ट्स को और सुलभ बनाते हैं।”

इस टूर्नामेंट में विजेताओं को ₹35,000 और उप-विजेताओं को ₹15,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता रहे संभव सिंह और तुषार सिंह, जबकि उपविजेता रहे सुरश और अमन सिंह असवाल

इस तिमाही में ही 24 सफल शोडाउन आयोजनों के साथ, जिसमें छह लार्ज फॉर्मेट रिटेल स्टोर शामिल हैं, आरओजी भविष्य में भी ऐसे रोमांचक अनुभव प्रदान करता रहेगा, जो ई-स्पोर्ट्स और रिटेल सहभागिता को जोड़ते हैं।

एसुस के बारे में:
एसुस एक वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर है जो नवीनतम उपकरण, घटक और समाधानों के माध्यम से बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। अपनी 5,000 इन-हाउस R&D टीम के साथ, एसुस दुनिया भर में लगातार टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए अग्रणी है। कंपनी गुणवत्ता, नवाचार और डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिवर्ष 11 से अधिक पुरस्कार जीतती है और फॉर्च्यून की दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों में शामिल है।


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp