इंदौर में भव्य जेनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव – 5 अक्टूबर 2025 को होगा आयोजन
इंदौर।
मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर इस वर्ष एक ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद एवं परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी तथा उच्चारणाचार्य 108 विनम्र सागर जी की दिव्य कृपा से इंदौर नगर को वर्ष 2025 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी दी कि जेनेश्वरी जिन दीक्षा महोत्सव आगामी रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संघस्थ ऐलक श्री विनमित सागर जी एवं ब्रह्मचारी अनिल भैया को हजारों श्रद्धालुओं की पावन उपस्थिति में मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी।
यह दिव्य दीक्षा महोत्सव पचबालयती जैन मंदिर, विजय नगर, इंदौर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और इस दीक्षा के प्रेरणास्त्रोत परम पूज्य आचार्य श्री विनय सागर जी अपने कर कमलों से दोनों शिष्यों को मुनि दीक्षा प्रदान करेंगे।
विशेषताएं:
-
तिथि: रविवार, 5 अक्टूबर 2025
-
स्थान: पचबालयती जैन मंदिर, विजय नगर, इंदौर
-
दीक्षा ग्रहण करने वाले:
-
ऐलक श्री विनमित सागर जी
-
ब्रह्मचारी अनिल भैया
-
-
मुख्य सान्निध्य: आचार्य श्री विनय सागर संसंघ
धार्मिक महत्व
जैन समाज में मुनि दीक्षा जीवन का सर्वोच्च तप और परम साधना का प्रतीक मानी जाती है। यह आयोजन न केवल इंदौर नगर बल्कि संपूर्ण जैन समाज के लिए गौरव का विषय है। हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर एकत्र होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

