—Advertisement—

नागदा में जैन सोशल ग्रुप की साम्प्रदायिक सद्भावना सभा, जैन एकता पर दिया संदेश

Author Picture
Published On: 27 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 27 at 4.05.10 PM

—Advertisement—

नागदा (निप्र)।
जैन सोश्यल ग्रुप नागदा के तत्वावधान में अणुवत्स संयत मुनि श्रीजी मसा एवं प्रत्यक्षविजय मुनि श्रीजी मसा के मंगल सान्निध्य में स्थानीय पार्श्व प्रधान पौषधशाला में साम्प्रदायिक सद्भावना सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए दोनों महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से जैन समाज के विभिन्न सम्प्रदायों के बीच परस्पर सद्भाव एवं एकता की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता के रूप में रतलाम से आए संजय पालरेचा ने जैन एकता पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष प्रकाश जैन (सांवेर वाले), मूर्तिपूजक श्री संघ अध्यक्ष मनीष व्होरा, दिगंबर समाज अध्यक्ष सुनील जैन तथा स्थानकवासी चातुर्मास समिति अध्यक्ष आकाश ओरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 4.05.14 PM scaled

स्वागत उद्बोधन ग्रुप अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम ने किया। कार्यक्रम का संचालन मूर्तिपूजक चातुर्मास समिति अध्यक्ष मनोज वागरेचा ने किया और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अमित बंम ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में गुप्त दानदाता की ओर से जैन सोश्यल ग्रुप ने आजीविका संचालन हेतु एक साधार्मिक बंधु को हाथ ठेला गाड़ी भेंट की।

इस अवसर पर रीजन उपाध्यक्ष शरद जैन, राजेन्द्र कांठेड़, दिलीप कांठेड़, श्रेणिक बंम, संजय मुरडिया, हितेष कांठेड़, रवि संघवी, राजा कर्नावट, सिद्धार्थ कांठेड़, सुरेश नाहटा, हेमंत कांकरिया, दिलीप ओरा, राजेश सकलेचा (भाई जी), पंकज कुंवर, दिलीप गांधी, सुशील सकलेचा, हर्षित नागदा, मुकेश बोहरा, प्रकाश चपलोत, शर्मिला बंम, साधना जैन, मनीषा गांग सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

दिनांक : 27/09/2025
धर्मेन्द्र बंम
मो. 94248 45093
संवाददाता – जीवन लाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp