—Advertisement—

इंदौर पुलिस एक्शन: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 40 भारी वाहनों पर चला चालान

Author Picture
Published On: 26 September 2025
IMG 20250926 WA0007 1024x460 1

—Advertisement—

इंदौर: नो  एंट्री में घुसे 40 भारी वाहन, पुलिस ने की सख्त चालानी कार्रवाई

इंदौर, 26 सितंबर 2025।
शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को इंदौर पुलिस ने नो एंट्री में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 40 भारी वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों ने प्रतिबंधित मार्गों पर निर्धारित समय का उल्लंघन किया था। नियम तोड़ने पर पुलिस ने चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी।

New Project 4 19

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि प्रतिबंधित मार्गों पर केवल निर्धारित समय में ही वाहन चलाएँ और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की ट्रैफिक समस्या या शिकायत होने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp