नागदा जर्नलिस्ट क्लब में नई नियुक्ति – गगन बोहरा बने कोषाध्यक्ष एवं जीवनलाल जैन मीडिया प्रभारी
नागदा।
नागदा जर्नलिस्ट क्लब में नई कार्यकारिणी के अंतर्गत प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संस्थापक अध्यक्ष एवं संचालक राजेश सकलेचा (भाईजी) तथा अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल एवं सचिव दीपक जैन की अनुशंसा पर शहर के युवा व्यवसायी गगन बोहरा को क्लब का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ समाजसेवा व सामाजिक सरोकारों में सक्रिय योगदान देने वाले जीवनलाल जैन (चाय वाले) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में दोनों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस मौके पर नगर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
बधाई देने वालों में हिम्मत राठौड़, सुमित जैन, सुनील पटवारी, धर्मेंद्र चौधरी, महेंद्र जैन नाना, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष अंकित सेठिया, मनीष शर्मा, मनोज व्यास, प्रसन्ना एडवेंकर, नितेश डोरवाल, मनीष भंडारी, नमन संचेती और डॉ. राहुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दवा व्यवसायी एवं ईस्ट मित्रों ने भी दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पत्रकारिता जगत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान मिलेगा।
