सेवा पखवाड़ा अभियान में स्वच्छता और पौधारोपण का आयोजन
नागदा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के पितृपुरुष एवं अंत्योदय के प्रणेता को याद करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बूथ क्रमांक 84 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही शासकीय हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया और एक पेड़ “मां” के नाम लगाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास, मंडल उपाध्यक्ष रणछोड़ गुजराती, शिवनारायण चौधरी, बूथ अध्यक्ष सचिन पाटीदार, विजय बैरागी, देव भूत, प्रमोद पाटीदार एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा


