—Advertisement—

भूमाफिया मनोज नागर पर हमला: पेट और हाथ में तीन गोलियां, बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Author Picture
Published On: 24 September 2025
navbharat times3

—Advertisement—

इंदौर: कुख्यात भूमाफिया मनोज नागर पर सनसिटी कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इंदौर। शहर के कुख्यात भूमाफिया और विवादित बिल्डर मनोज नागर पर बुधवार देर शाम सनसिटी कॉलोनी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक और कार से पहुंचे हमलावरों ने नागर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में उसके पेट और हाथ में तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हमला

लसूडिया पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात मनोज नागर अपने परिचित से मिलने सनसिटी कॉलोनी पहुंचे थे। तभी दो बाइक और एक कार पर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लगातार फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली नागर के हाथ में लगी। जैसे ही वह पीछे की ओर भागने लगे, हमलावरों ने उसके पेट में दो गोलियां और दाग दीं। मौके पर मौजूद उनके साथी राम किसी तरह बचकर निकल गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

अपराधों का लंबा इतिहास

मनोज नागर का नाम इंदौर में भूमाफिया के रूप में कुख्यात रहा है।

उसने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फर्जी प्लॉट बेचकर करोड़ों की ठगी की।

न्याय नगर और खजराना इलाकों में कई अवैध सौदों में उसकी संलिप्तता रही है।

वह अब तक चार बार जेल जा चुका है और कई मुकदमों में नामजद है।

उसका नाम शहर के अन्य कुख्यात अपराधियों जैसे बब्बू छब्बू और हेमंत के साथ भी जुड़ा है।

प्रशासन पहले भी उसकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन हर बार जेल से छूटकर वह फिर उसी धंधे में लौट आता था।

“कब्र खोदने वाला करोड़पति” की पहचान

मनोज नागर को इंदौर में लोग “कब्र खोदने वाला करोड़पति” के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि उसने अवैध प्लॉटिंग और गरीबों को छलकर जमीनें हड़पने का कारोबार किया। बताया जाता है कि अवैध लेन-देन और जमीनों की दलाली से उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली थी।

चेतावनी बाकी भूमाफियाओं को भी

शहर के कई इलाकों में गरीबों की जमीन और मेहनत को लूटकर अमीर बने भूमाफियाओं के बीच यह गोलीकांड चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह हमला सिर्फ मनोज नागर पर ही नहीं बल्कि उन सभी माफियाओं के लिए चेतावनी है, जो अवैध तरीकों से साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp