श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रो. राजेन्द्र कुमार जैन का स्वागत
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में आज वाणिज्य अध्ययन मंडल, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के चेयरमैन प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार जैन (Prof. R.K. Jain) तथा शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर, राजगढ़ (मोहनखेड़ा), धार (म.प्र.) के वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री राजेंद्र सुरी का आगमन हुआ।
इस अवसर पर प्रो. जैन ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने शोध के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने और नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सिलेबस एवं शैक्षिक सुधारों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए और शिक्षकों से अपेक्षित संशोधनों पर विचार आमंत्रित किए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी एवं सह-प्राध्यापक डॉ. मनीष दुबे ने महाविद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष पुस्तक भेंट की गई। डॉ. अवस्थी ने महाविद्यालय की गतिविधियों और शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी भी प्रस्तुत की।

