—Advertisement—

“बालाघाट में ऐतिहासिक कार्यक्रम: किसानों को बोनस, युवाओं को रोजगार और 244 करोड़ के विकास कार्य”

Author Picture
Published On: 24 September 2025
hq720 14

—Advertisement—

किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री मोहन यादव 337 करोड़ की बोनस राशि करेंगे ट्रांसफर

बालाघाट (MP News)। मध्यप्रदेश के किसानों और युवाओं के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट जिले की कटंगी तहसील में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से धान उत्पादक किसानों के खातों में 337 करोड़ 12 लाख रुपये की बोनस राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही 4,315 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और 244 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 75 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से किसानों और युवाओं दोनों को लाभ मिलेगा।

किसानों को मिलेगा बोनस का लाभ

प्रदेश सरकार ने पहले ही यह घोषणा की थी कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये और अधिकतम 10 हजार रुपये तक बोनस दिया जाएगा। इसी घोषणा को अमल में लाने के लिए कटंगी के कृषि उपज मंडी प्रांगण में यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
इस योजना से 6 लाख 69 हजार से ज्यादा धान किसान लाभांवित होंगे। वहीं सिर्फ बालाघाट जिले में ही एक लाख से अधिक किसानों के खातों में बोनस राशि पहुँचेगी।

comp 9 15 1740828416

युवाओं को रोजगार के अवसर

किसानों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी यह कार्यक्रम खास होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मौके पर 4,315 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इससे हजारों परिवारों को रोजगार और स्थायी आय का साधन मिलेगा।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बालाघाट जिले में 244 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 75 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।

किसानों और युवाओं के लिए डबल सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा किसानों और युवाओं दोनों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। जहां किसानों को बोनस राशि से आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं नियुक्ति पत्र वितरण से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp